India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, 12 साल बाद World Cup के फाइनल में पहुंची इंडिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 15 Nov 2023

मुंबई। India vs New Zealand Live Score World Cup 2023 Semi final: भारतीय टीम ने आज कमाल कर दिया। वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। अब भारतीय टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी।

भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम सभी विकेट खोकर 327 रन ही बना पाई।

कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई और मैच 70 रन से हार गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

IND vs NZ Playing 11

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 – डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्‍तान), डैर‍िल मिचेल, टॉम लैथम, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, लोकी फर्ग्‍यूसन और ट्रेंट बोल्‍ट।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *