Punjab News: पंजाब में रेड अलर्ट जारी, पुलिस अफसरों द्वारा बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab-Alert news
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 15 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/होशियारपुर। Punjab News: पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्पैशल डायरेक्ट जनरल ऑफ पुलिस (स्पैशल डीजीपी) कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में रैड अलर्ट जारी कर दिया गया है और यदि पराली जलाने का कोई भी मामला सामने आता है तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने पराली जलाने के विरुद्ध कार्यवाही की निगरानी के लिए स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला को पुलिस नोडल अफ़सर नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि सीपीज़/एसएसपीज़ को हिदायत की गई है कि वह किसानों, नागरिकों और अलग-अलग हितधारकों से सम्पर्क कर उनको पराली जलाने के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक करें और उनको बताएं कि यह कानून का उल्लंघन भी है, जिसके लिए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला, जो होशियारपुर और एस.बी.एस. नगर जिले में पराली जलाने के मामलों का जायज़ा लेने के लिए दौरे पर थे, ने कहा कि सभी डीएसपीज़ और एसएचओज़ को कहा गया है कि वह लोगों को पराली जलाने के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक करने के लिए सरपंचों और किसान नेताओं के साथ बातचीत करें, क्योंकि पराली जलाना केवल शहरी लोगों के लिए ही नहीं बल्कि हरेक व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है।

पराली जली तो किसानों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने होशियारपुर और एस.बी.एस. नगर के सभी गज़टिड रैंक के अफसरों और स्टेशन हाऊस अफसरों (एस.एच.ओज) की मीटिंग भी बुलाएं, जिससे उनके क्षेत्रों में पराली जलाने की स्थिति का जायज़ा लिया जा सके। स्पैशल डीजीपी ने किसानों को इस कार्य में सहयोग देने और पराली ना जलाने की अपील की, क्योंकि इससे न केवल पर्यावरण खऱाब होता है बल्कि बच्चों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन और उसके अधिकार क्षेत्र के हिसाब से पहले ही अपेक्षित संख्या में अतिरिक्त पैट्रोलिंग पार्टियाँ सक्रिय हैं और उडऩ दस्ते भी पराली जलाने की गतिविधियों पर लगातार नजऱ रख रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला, जिनके साथ एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे, ने 18 नवंबर को होने वाली रैली की जगह का दौरा करके सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा भी लिया।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *