Punjab News: पंजाब में इस चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी, इस दिन तक हो सकेगा नामांकन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 15 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: एसजीपीसी चुनावों में मतदान करने के लिए मतदाता के रूप में नामांकन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2023 से बढ़ाकर 29 फरवरी, 2024 कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज यहां संशोधित तिथियों संबंधी जानकारी देते हुए गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब के आयुक्त, गुरकीरत किरपाल सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा चुनाव के मुख्य आयुक्त, जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस.एस. सरों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बाद संशोधित तिथियाँ जारी की गई हैं।

सभी जिलों से संबंधित उपायुक्त 21 मार्च, 2024 तक प्रारंभिक नामावलियों का प्रकाशन सुनिश्चित करेंगे, जबकि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि अगले वर्ष की तिथि 11 अप्रैल, 2024 है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

दावों और आपत्तियों के निपटान और उन पर संशोधित प्राधिकारी द्वारा उपायुक्तों को निर्णयों की सूचना देने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2024 है और सप्लीमैंट्री रोल के खरड़े की तैयारी और सप्लीमैंट्स की छपाई की तिथि 2 मई, 2024 है। सप्लीमैंट्री रोल के अंतिम प्रकाशन की तिथि 3 मई, 2024 होगी।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *