Virat Kohli: वानखेड़े में कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सिर झुकाकर लिया तेंदुलकर का आशीर्वाद

Daily Samvad
2 Min Read
cricket
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 15 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया है। विराट एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस बीच उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली ने 106 गेंदों में अपना 50वां वनडे शतक लगाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। आपको बता दे कि विराट ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप 2023 (ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप) में 674 रन पूरे कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे, जो एक विश्व रिकॉर्ड था, लेकिन अब यह विश्व रिकॉर्ड विराट के नाम है।

2007 विश्व कप में 659 रन बनाने वाले मैथ्यू हेडन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 648 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने ये कारनामा 2019 में किया था। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2019 वर्ल्ड कप में 647 रन बनाए।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *