डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के वार्ड-11 में आम आदमी पार्टी के पुराने वर्कर गौरव अरोड़ा पिछले कई साल से इलाके के विकास कामों में जुटे हुए हैं। वार्ड में पड़ते मोहल्ले और उनकी गलियों में कोई भी काम हो, लोग गौरव अरोड़ा को सबसे पहले याद करते हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही वार्ड के लोगों ने कहा कि लगातार मेहनत और काम कर रहे गौरव अरोड़ा इस वार्ड से चुनाव लड़े। आपको बता दें कि गौरव अरोड़ा का परिवार रामामंडी का Lucky book depot और Lucky transport से आता है।
Lucky book depot और Lucky transport रामामंडी का वह परिवार है, जो कई सालों से इलाके के लोगों की सेवा करता आ रहा है। जिससे गौरव अरोड़ा की माता श्रीमती सुजाता अरोड़ा इस वार्ड से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रही है। जिस तरह से गौरव युवाओं में बुजुर्गों में लोकप्रिय हैं, उसी तरह उनकी माता श्रीमती सुजाता अरोड़ा का वार्ड की महिलाओं में खासी पकड़ है।
श्रीमती सुजाता विकास कामों को लेकर सक्रिय
इस वार्ड में आते मोहल्ले में किसी भी घर में कोई भी काम हो, उस में श्रीमती सुजाता अरोड़ा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। सरल और धार्मिक स्वभाव की श्रीमती सुजाता अरोड़ा अपने बेटे गौरव अरोड़ा के साथ रोज अपने वार्ड में घूमती हैं और सफाई काम से लेकर विकास काम करवाने में जुटी रहती हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
पिछले कई साल से गौरव अरोड़ा का परिवार आम आदमी पार्टी का कर्मठ वर्कर हैं। गौरव अरोड़ा और इनका परिवार आम आदमी पार्टी के पुराने वर्कर हैं, जिससे पार्टी में भी गौरव अरोड़ा की खासी पकड़ है। वहीं, वार्ड के लोगों ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के गौरव अरोड़ा और उनकी माता श्रीमती सुजाता अरोड़ा लगातार सक्रिय हैं।