Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के वार्ड-49 से AAP के जत्थेदार गुरविंदर सिंह ने भी ठोका दावा, कहा- पत्नी मंदीप कौर लडेंगी चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 16 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी अनुसूचित विंग के संयुक्त सचिव जत्थेदार गुरविंदर सिंह जालंधर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की तरफ़ से वार्ड नम्बर 49 से अपनी पत्नी मंदीप कौर को चुनाव लड़वाएंगे। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

गुरविंदर सिंह जालंधर ने कहा कि अगर पार्टी उनकी पत्नी को टिकट देती है तो वह जीत कर सीट पार्टी की झोली में डालेंगे, क्योंकि यह सीट महिला आरक्षित है, जिससे जत्थेदार अपनी पत्नी मंदीप कौर को चुनाव के मैदान में उतारेंगे।

मंदीप कौर होंगी कैंडीडेट

Mandeep Kaur

गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस बाबत पार्टी के अधिकारियों से भी उन्होंने बात कर ली है और पार्टी ने विश्वास दिलाया है कि वालंटियर को ही टिकट दी जाएगी। गुरविंदर सिंह जालंधर ने आगे बताया कि वह वार्ड में पार्टी के सबसे पुराने वोलंटियर में से है तो उनका हक़ पहले बनता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

यही नहीं, गुरविंदर सिंह और उनकी पत्नी मंदीप कौर ने चुनाव संबंधित लोगों से मिलने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। वार्ड 49 के गणेश नगर और बस्ती नौ इलाके में जत्थेदार परिवार की अच्छी पकड़ बताई जा रही है है, जिससे इसका फायदा चुनाव में मिल सकता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *