Bajaj Finance Share: आरबीआई की बजाज फाइनेंस पर बड़ी कार्रवाई, दो लोन प्रोडक्ट पर लगाई रोक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 16 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bajaj Finance Share: भारत के एनबीएफसी कारोबार की दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) पर बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सख्ती दिखाई है। बजाज फाइनेंस के दो लोन प्रोडक्ट पर आरबीआई ने एक्शन लिया है और उस पर रोक लगा दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बजाज फाइनेंस को ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत कर्ज की मंजूरी और वितरण को तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है। इस बारे में भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने बयान जारी किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक बजाज फाइनेंस द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के डिजिटल लोन गाइडलाइंस के मौजूदा प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि बजाज फाइनेंस के इन दो लोन प्रोडक्ट के तहत ग्राहकों को मुख्य तथ्य का विवरण जारी नहीं करने और कंपनी द्वारा स्वीकृत अन्य डिजिटल कर्ज के संबंध में जारी किए गए मुख्य विवरण में खामी के कारण यह जरूरी कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आरबीआई ने कहा है कि Bajaj Finance के इन दो लोन प्रोडक्ट के तहत कर्ज लेने वाले लोगों को महत्वपूर्ण फैक्ट स्टेटमेंट जारी नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे डिजिटल लोन की मंजूरी देने में मुख्य फैक्ट स्टेटमेंट में कमी है जिसकी वजह से बजाज फाइनेंस के खिलाफ यह कार्रवाई करनी पड़ी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *