Mariton Hotel Jalandhar: जालंधर के होटल मैरिटन में विवाद के बीच स्वरूप सिंह बने नए MD, डा. मरवाहा को हटाया

Daily Samvad
3 Min Read
hotel-mariton
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 16 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Mariton Hotel Jalandhar: जालंधर में रामामंडी के पास बने मेरिटन होटल (Mariton Hotel) के मालिकों का विवाद जारी है। ताजा खबर यह है कि एक ग्रुप ने डायरेक्टरों की मीटिंग में डा. परमजीत सिंह मरवाहा को एमडी पद से हटा दिया गया, उनकी जगह स्वरूप सिंह नए MD चुने गए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक मेरिटन होटल के बीच कर्ज को लेकर सभी पार्टनरों में विवाद चल रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि जिन डायरैक्टरों के सिर पर कर्ज ज्यादा है, उनके साथ कुछ लोगों ने धोखा किया। जिसे लेकर पिछले दिनोें डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई, इस मीटिंग में जमकर हंगामा हुआ।

होटल के डायरैक्टरों के मीटिंग में डा. परमजीत सिंह मरवाहा को एमडी के पद से हटा दिया गया। उनकी जगह स्वरूप सिंह को एमडी चुना गया है। इसे लेकर दोनों ग्रुपों में लड़ाई तेज हो गई है। एक ग्रुप का आरोप है कि वेबजह का लोन लेकर एक ग्रुप ने अपना शेयर बढ़ा लिया, जो सरासर धोखा है।

एमडी की कुर्सी की लड़ाई

वहीं, कुछ डायरेक्टर ने कहा है कि दोनों ग्रुपों में समझौता तभी संभव है, जब कोई एमडी न बने। सभी डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि सारी लड़ाई एमडी के पद को लेकर है। कहा ये भी जा रहा है कि एमडी की पद की लड़ाई को लेकर मेरिटन होटल बेवजह कर्ज में डूबता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस संबंध में अभी तक न तो डा. मरवाहा की तरफ से कोई टिप्पणी आई है और न ही नए एमडी स्वरूप सिंह की तरफ से। फिलहाल मेरिटन होटल के डायरेक्टरों का विवाद जारी है। इस विवाद के बीच यह भी कहा जा रहा है कि अगर विवाद न खत्म हुआ तो होटल बंद भी हो सकता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *