Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के वार्ड-54 से BJP की पल्लवी लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- महिलाओं के उत्थान के लिए सदैव हाजिर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम चुनाव को लेकर सबी पार्टियों में तैयारी जोरशोर से हो रही है। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग लगातार सक्रिय हैं। जालंधर वेस्ट हलके के वार्ड-54 में भाजपा की तरफ से पल्लवी रतरा ने चुनाव लड़ने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जालंधर वेस्ट के बस्ती दानिशमंदा की रहने वाले पल्लवी रतरा सोशल मीडिया में खासा सक्रिय हैं। महिला शक्ति संगठन की प्रधान पल्लवी रतरा लगातार अपने इलाके मेंं सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले रही हैं। पिछले कई साल से उन्होंने इलाके के विकास कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है।

महिला शक्ति संगठन की प्रधान हैं पल्लवी

पल्लवी रतरा कहती हैं कि उन्होंने महिलाओं के लिए कई तरह से काम किया। महिलाओं को रोजगार दिलाने से लेकर उनके हक की आवाज को हमेशा से बुलंद किया। वे भाजपा की कर्मठ सिपाही हैं। जिससे उन्होंने वार्ड-54 से चुनाव लड़ने की तैयारी की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पल्लवी रतरा द्वारा चलाए जा रहे महिला शक्ति संगठन के जरिए महिलाओं को सुदृढ़ीकरण का काम किया जा रहा है। पल्लवी कहती हैं कि जिस इलाके से वे आती हैं, वहां महिलाएं काफी दबी कुचली मानी जाती रही हैं, लेकिन उन्होंने महिला स्वभिमान के लिए दिनरात काम किया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *