Punjab News: हर एक वर्ग के लोगों द्वारा नशा विरोधी साइकिल रैली को बड़ी स्वीकृति

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 486 शब्द|📅 16 Nov 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नशों की बीमारी के खि़लाफ़ जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा निकाली गई विशाल नशा विरोधी रैली को हरेक वर्ग के लोगों ने बड़ी स्वीकृति दी। मोहन सिंह हुसैनीवाला ने कहा कि वह आज इस रैली में विशेष तौर पर शामिल होने के लिए आए हैं। वह अपने साथ हुसैनीवाला की पवित्र मिट्टी भी साथ लाए हैं।

उन्होंने कहा कि अब सरहदी इलाकों में भी लोग नशों की कमर तोडऩे के लिए पंजाब सरकार का साथ देने लगे हैं। पंजाब सरकार के नशों को ख़त्म करने के लिए यत्न एक दिन सफल होंगे। बरजिन्दर सिंह भुल्लर ने कहा कि वह और उनके सभी साथी साईकलिंग करते हैं परन्तु अब पंजाब सरकार ने नशों को जड़ से ख़त्म करने के साथ-साथ साइकिल की सवारी को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास किया है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाये, वह कम है। इस प्रयास से लोग साइकिल चलाने की ओर प्रोत्साहित होंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस नेक प्रयास का समर्थन करते हुए अश्वनी बस्सी सुनाम ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा ऐसी साइकिल रैली एक साल पहले संगरूर में भी निकाली गई थी और इस रैली का नेतृत्व भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था। आज दूसरी बार वह ऐसी रैली में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर सुनाम से आए हैं। वह अपने साथ शहीद उधम सिंह सुनाम जी के घर की मिट्टी भी साथ लाए हैं।

हरजीत सिंह गिल और विनय ढंड ने कहा कि लुधियाना साइकिल उद्योग का हब है। इस शहर से ऐसी रैली शुरू करने से यहाँ साइकिल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम लोगों में भी साइकिल चलाने का रुझान बढ़ेगा। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सेहत के साथ-साथ खेलों के साथ जोडऩे के प्रयास सराहनीय हैं। विशाल आहलूवालिया ने कहा कि नशों को जड़ से ख़त्म करने के लिए ज़रूरी है कि ज़मीनी स्तर पर लोगों को इसके बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी गतिविधियों निरंतर करवानी चाहीए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस प्रयास की सराहना करते हुए जसमन बम्बे साईकल्ज़ ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को नशों की बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए पुरज़ोर यत्न कर रही है। अब लोग भी इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं। यह एक अच्छी पहल है और धीरे-धीरे यह यत्न एक लहर में तबदील होंगे। विद्यार्थी अनमोल सिंह ने कहा कि वह अभी स्कूल में ही पढ़ता है। उसने बताया कि पिछले समय के दौरान उसने कई ऐसे बच्चे भी देखे हैं जो छोटी उम्र में ही नशों की आदत का शिकार हो गए थे। परन्तु अब समय बहुत तेज़ी से बदल रहा है। नौजवान खेलों और साईकलिंग से जुडऩे लगे हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *