Government Jobs: SBI ने क्लर्क के पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 17 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) की 8283 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन 17 नवंबर 2023 गए है। वहीं आवेदन करने की की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2023 है इसके साथ ही इसकी प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2024 को होगी और मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 को होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आयु की बात करें तो इस भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में ऑन-लाइन परीक्षण (प्रारंभिक और मुख्य) और निर्धारित चुनी हुई स्थानीय भाषा में परीक्षण शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा के साथ एक ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षण 1 घंटे की अवधि का होगा और इसमें 3 खंड होंगे – अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता। प्रीलिम्स क्लियर करने वालों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। वहीं मेन्स में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *