Sex Racket Busted: पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, नाबालिग लड़की चला रही थी देह व्यापार का अड्डा, धंधे में शामिल थीं 20 साल की लड़कियां

Daily Samvad
2 Min Read

मुंबई। Sex Racket Busted: एक 17 साल की लड़की सैक्स रैकेट चला रही थी। हैरानी की बात तो यह है कि उक्त 17 साल की लड़की द्वारा चलाए जा रहे इस सैक्स रैकेट में 20 साल की कई लड़कियां शामिल थी। पुलिस ने छापा मारकर इस सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मामला नवी मुंबई का है। नवी मुंबई पुलिस ने एक होटल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस होटल से 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया, जिन्हें जिस्मफऱोशी के गंदे धंधे में धकेल दिया गया था। यह सेक्स रैकेट एक 17 साल की लड़की चला रही थी।

पुलिस की छापेमारी के दौरान टीम को एक मोबाइल फोन, एक घड़ी, 84 हजार 30 रुपए की नकदी और 1.5 लाख से ज्यादा के फेक नोट बरामद हुए हैं। इसमें जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, वे नेपाल और बिहार की बताई जा रही हैं।

होटल में सेक्स रैकेट

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि वाशी इलाके में स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने टीम के एक मेंबर को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। उसके पीछे पूरी टीम होटल में दाखिल हुई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

छापेमारी के दौरान टीम ने 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इन लड़कियों की उम्र 20 साल के आसपास है। पीड़ित लड़कियों में से एक नेपाल और दो बिहार की हैं। सभी को रिहैबिलिटेशन सेंटर भेज दिया गया है।

पुलिस ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि मामले की मुख्य आरोपी मलाड की रहने वाली है। वह वेश्यावृत्ति से आने वाले पैसे का कुछ हिस्सा पीड़ित लड़कियों को देती थी, बाकी रकम अपने पास रखती थी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *