Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा आई. टी., इनोवेशन और प्रौद्यौगिकी-आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर अभ्यासों का पता लगाने के लिए हैदराबाद का दौरा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 658 शब्द|📅 17 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के शासन सुधार और शिकायत संबंधी मंत्री अमन अरोड़ा ने आई. टी., इनोवेशन और प्रौद्योगिकी- आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में तेलंगाना राज्य द्वारा अपनाये जा रहे प्रमुख अभ्यासों का पता लगाने के लिए तेलंगाना के हैदराबाद का अध्ययन दौरा शुरू किया। यह दौरा मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य भर में प्रशासन को और बेहतर बनाने के लिए सेवा प्रदान करने और प्रौद्यौगिकी का लाभ उठाने के लिए उनको दिए हुक्मों को अमल में लाते हुये शुरू किया गया।

इस दौरे के दौरान अमन अरोड़ा के साथ शासन सुधार विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और पंजाब सरकार के सीनियर अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित था। उन्होंने तेलंगाना की कुशल सेवा डिलीवरी प्रणालियों के बारे गहरी जानकारी प्राप्त करने के लिए सिटिजन सर्विस डिलीवरी सैंटर ’मीसेवा’ से अपना दौरा शुरू किया। उन्होंने तेलंगाना राज्य की आई. टी. पहलकदमियां, उभरती तकनीकों, डाटा सैंटर के संचालन और ए. आई. / एम. एल. / ब्लॉक चेन, बिग्ग डाटा को लागू करने और उनके व्यावहारिक अमलों की बारीकी से जाँच की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके इलावा उन्होंने तेलंगाना में कौशल विकास को उत्साहित करने के लिए तेलंगाना सरकार की तरफ से इस्तेमाल की गई रणनीतियों को जांचा और स्टार्ट-अपस को उत्साहित करने के लिए स्थापित नीतियों और बुनियादी ढांचे का मूल्यांकन किया। शासन में प्रौद्यौगिकी की भूमिका के बारे और जानकारी लेने के लिए अमन अरोड़ा और उनकी टीम ने कमांड एंड कंट्रोल सैंटर का दौरा किया, जहाँ उन्होंने देखा कि कैसे हैदराबाद पुलिस नागरिकों के जीवन को सुचारू बनाने के साथ-साथ कानून और व्यवस्था बरकरार रखने के लिए प्रौद्यौगिकी का प्रयोग करती है।

पंजाब में आई. टी. निवेशों को आकर्षित करने के लिए शासन सुधार मंत्री ने टेक महिंद्रा, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन आदि जैसी प्रमुख आई. टी. कम्पनियों के साथ विचार-विमर्श किया और उनको राज्य में अपनी इकाईयां स्थापित करने का न्योता दिया। उन्होंने पंजाब में उद्योग अनुकूल माहौल सृजन करने सम्बन्धी पंजाब सरकार की अटल वचनबद्धता को दोहराया जो आई. टी. कारोबारों के विकास और सफलता के लिए लाभप्रद है।

प्रतिनिधिमंडल ने आज अपना दौरा समाप्त करके पंजाब में आई. टी. क्षेत्र के विकास, नवीनतम खोजों और प्रौद्यौगिकी-आधारित प्रशासन के लिए सिफ़ारिशों की रूप-रेखा दर्शाती व्यापक रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष पेश करने के लिए तैयार की। अमन अरोड़ा ने कहा कि तेलंगाना आई. टी. और नवीनतम खोजों में अग्रणी है और हम इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम पंजाब में सेवाएं प्रदान करने और प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए वचनबद्ध हैं और इस मंतव्य के लिए हम प्रौद्यौगिकी का प्रयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

अमन अरोड़ा ने तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य में कौशल विकास में विस्तार करने सम्बन्धी इस्तेमाल किये जाते ढंगों की जाँच की। कैबिनेट मंत्री ने राज्य के स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम जैसे वी-हब, टी-हब के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की। मंत्री ने राज्य के हुनरमंद नौजवानों और उद्योग अनुकूल सरकार का हवाला देते हुये उनको पंजाब में निवेश करने का न्योता दिया।
अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब कारोबार शुरू करने के लिए बेहतर स्थान है। पंजाब में हुनरमंद नौजवान और उद्योग अनुकूल सरकार है और पंजाब की आर्थिकता भी ऊँचाईयों की तरफ बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि वह स्टार्ट-अपस को पंजाब में निवेश करने और हमारी सफलता की कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित करते हैं। जलवायु परिवर्तन गंभीरता को उजागर करते हुये शासन सुधार मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी चुनौतियों को हल करने में संभावित सहयोग का पता लगाने के लिए इंडियन स्कूल आफ बिज़नस (आई. एस. बी.), हैदराबाद कैंपस का दौरा किया। उन्होंने डाटा पोर्टल और अन्य ई-गवर्नेंस प्रोजेक्टों को लागू करने के मौकों पर चर्चा की जो पंजाब में सेवा प्रदान करने में सुधार करने और जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी मुद्दों से निपटने में मददगार साबित हो सकते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *