Punjab News: पंजाब में शुरू होने जा रही है मुफ्त आटे की होम डिलीवरी, सीएम मान ने दी हरी झंडी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 17 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब सरकार अब पंजाब में घर-घर आटा दाल योजना शुरू करने जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा तारीख की भी घोषणा कर दी गई है।

बता दे कि पंजाब सरकार ने 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर राज्य में गरीबों के लिए गेहूं और आटे की होम डिलीवरी की योजना को लागू करने का फैसला लिया है। सीएम मान ने इसको हरी झंडी दे दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि योजना के तहत होम डिलीवरी अगले साल जनवरी में ही शुरू हो सकेगी, लेकिन इस योजना का औपचारिक आगाज इसी महीने हो जाएगा। योजना से राज्य में करीब 1.42 करोड़ लाभपात्रों को घर बैठे आटा मिल सकेगा।

सरकार योजना के तहत हर महीने 72500 मीट्रिक टन राशन बांटेगी। अगले साल जनवरी में लाभपात्रों को होम डिलीवरी मिलेगी। वहीं सरकार ने गेहूं की पिसाई के लिए तीन दर्जन आटा मिलों की भी पहचान कर ली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आटा मिलों वाले गोदामों से गेहूं उठाएंगे और पिसाई के बाद राशन डिपो को आटे की डिलीवरी देंगे। आटा मिलें पांच व 10 किलो की पैकिंग में आटा पैक करेंगी। करीब 3500 राशन डिपो के जरिए योजना का क्रियान्वयन होगा। चार कंपनियों को टेंडर के जरिए घर-घर आटा पहुंचाने का काम अलाॅट कर दिया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *