Punjab Vigilance: विजिलेंस द्वारा 91 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 17 Nov 2023

डेली संवाद गुरदासपुर Punjab Vigilance: पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहीम चलाई हुई है। इसी के तहत आज विजिलेंस ने पंजाब के जिला गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज जिला गुरदासपुर की तहसील डेरा बाबा नानक के पुराना वाहला मॉल में तैनात माल पटवारी को 91,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी का नाम सतिंदरपाल सिंह बताया जा रहा है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया यह कार्रवाई इकबाल सिंह निवासी गांव पनवां झांगी की शिकायत पर की गई है।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी और उसके बेटे की जमीन का नामांतरण करने के बदले में उससे तीन किश्तों में 61,000 रुपये, 20,000 रुपये और 10,000 रुपये लिए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम को लेकर पटवारी के साथ हुई बातचीत भी रिकॉर्ड की है, जिसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजिलेंस रेंज अमृतसर ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी माल कर्मचारी को शिकायतकर्ता से 91,000 रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *