डेली संवाद, हरियाणा। Cyber Fraud: साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर दिन नए हथकंडे अपना रहे हैं। कभी लोन, कभी गिफ्ट तो कभी नौकरी के नाम पर ये लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। वहीं हरियाणा के सिरसा में एक लड़की शादी Shaadi.com पर धोखाधड़ी का शिकार हो गई। दरअसल, इस वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाने के बाद लड़की को एक लड़के का कॉल आया।
दोनों ने शादी डॉट कॉम पर एक-दूसरे को पसंद किया। लेकिन, लड़की को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस लड़के को वह पसंद करती है वह असल में एक धोखेबाज है। फर्जीवाड़ा कर उक्त बदमाश ने युवती से 3 लाख 77 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार होने के बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिरसा की रहने वाली पीड़ित लड़की ने बताया कि कुछ समय पहले उसने अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी डॉट कॉम पर अपने रिश्ते के लिए प्रोफाइल बनाई थी। प्रोफाइल बनाने के कुछ दिन बाद एक लड़के ने फोन कर लड़की को बताया कि उसने शादी डॉट कॉम पर उसकी प्रोफाइल देखी है। इसके बाद बातचीत के बाद लड़के और लड़की के परिवार वालों को वह पसंद आ गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
इसके बाद लड़के और लड़की के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसी बीच लड़के ने बताया कि वह विदेश में रहता है और कुछ समय बाद भारत आएगा। लड़के ने कहा कि वह उसके लिए विदेश से एक उपहार भेजना चाहता है। इसके लिए उसने लड़की से पैसे मांगे। जिसके बाद लड़की ने लड़के द्वारा बैंक खाते में 3 लाख 77 हजार रुपये जमा कर दिए। जिसके बाद लड़की को पता चला कि लड़का उसे धोखा दे रहा है। इसके बाद पीड़ित लड़की ने थाने जाकर इसकी शिकायत की।