डेली संवाद, चंडीगढ़। Dubai Heavy Rainfall: शनिवार सुबह खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के बाद सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। खासकर दुबई की सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सड़कों के पानी में डूबने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए लोगों को समुद्र तटों से बचने और घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। खराब मौसम का असर फ्लाइट ऑपरेशन पर भी पड़ रहा है। यूएई की मौसम एजेंसी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने के साथ-साथ वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के लिए सतर्क किया है। दुबई नगर पालिका ने बारिश के पानी को निकालने के लिए एक तैयारी योजना को सक्रिय किया क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में अधिक बारिश होने की आशंका है।