Loot In Haryana: कार का शीशा तोड़ चोर 41 लाख रुपये लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 18 Nov 2023

डेली संवाद, सोनीपत। Loot In Haryana: हरियाणा के सोनीपत की राई उपतहसील के बाहर खड़ी एक उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 41 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब उद्योगपति और उनका ड्राइवर कार के पास पहुंचे तो चोरी का पता चला।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा चोरों का पता लगाने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी को चेक कर रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दरअसल, सोनीपत के गोकुल नगर निवासी उद्योगपति वरिंदर बंसल अपनी कार से राई उपतहसील आए थे। वह रजिस्ट्रेशन कराने आए थे। कारोबारी बंसल कार बाहर खड़ी कर किसी से मिलने चले गए। उनकी कार के अंदर एक बैग में 41 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

तभी कार ड्राइवर वहां आया उनसे देखा कि कार की खिड़की तोड़कर 41 लाख रुपये चोरी हुए हैं। यह उद्योगपति अपने निजी काम से राई उपतहसील में आया था और इसी दौरान टैक्स चोरी हो गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *