डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सीएम भगवंत मान के OSD से जुड़ी सामने आ रही है। खबर है कि सीएम भगवंत मान के OSD ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने शुक्रवार देर रात सीएम को इस्तीफा भेजा था।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जिसे अब सीएम मान ने स्वीकार कर लिया गया है। बता दे कि भगवंत मान के OSD मंजीत सिंह सिद्दू आप नेताओं के करीबी माने जाने वालों में से एक है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस इस्तीफे में अपनी सेहत समस्याओं का हवाला दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
बता दे कि उन्होंने इस पद को जनवरी से ही संभाला है। इसके साथ ही वह पत्रकार समुदाय का जाना माना नाम है। वह कई पंजाबी अखबारों के साथ जुड़े रह चुके है। इसके साथ ही वह काफी समय से आप पंजाब की मीडिया को भी संभाल रहे थे।