Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड ने पकड़ा जोर, कई इलाकों के तापमान में आई भारी गिरावट

Daily Samvad
2 Min Read
FOG

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। रात में तापमान गिर रहा है। इसके अलावा दिन के तापमान में भी पहले की तुलना में गिरावट आई है। पंजाब के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा गिरना शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब मौसम विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कल के मुकाबले आज औसत न्यूनतम तापमान में -0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस बीच राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट (9.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जबकि सबसे अधिक तापमान मोहाली जिले में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अलावा, हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों और उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य तक पहुंच गया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *