Jalandhar News: जालंधर की Dream Success Immigration के खिलाफ FIR दर्ज, विदेश भेजने के नाम पर 2.50 लाख रुपए की ठगी

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 19 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का सिलसिला जारी है। नया मामला जालंधर के Dream success Immigration से आया है। जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी की गई है। शिकायत के बाद थाना नई बारादरी में एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ड्रीम सक्सैस इमीग्रेशन कंस्लटैंट (Dream success Immigration) के एजैंट नवदीप कुमार ने 2.50 लाख रुपए की ठगी की है। शिकायत के बाद नवदीप कुमार के खिलाफ थाना नई बारादरी में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर अर्चना शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है।

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी

जानकारी के मुताबिक गुरुनानक पुरा की रहने वाली अर्चना शर्मा पत्नी राजेश शर्मा ने एजैंट नवदीप कुमार उर्फ राजू पुत्र सुरिंद्र कुमार पर ठगी का आरोप लगाया है। अर्चना शर्मा ने बताया कि उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपए की ठगी मारी है और पैसे वापिस मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकियां दी गई है।

जानकारी के मुताबिक अर्चना शर्मा ने साल 2018 में अपने बेटे अनिकेत को विदेश आस्ट्रेलिया भेजना चाहती थी। जिसके चलते वह नवदीप कुमार उर्फ राजू जिसका दफ्तर ड्रीम सक्सैस इमीग्रेशन कंस्लटैंट चौथी मंजिल सिटी स्केयर, जालंधर से मिली।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नवदीप कुमार ने उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 17 लाख रुपए का कुल खर्चा बताया और अर्चना शर्मा ने उसके झांसे में आकर उसे 2.50 लाख रुपए नकद उसके आफिस में ही दे दिए। कुछ दिन बीत जाने के बाद ठग एजैंट नवदीप कुमार ने अर्चना शर्मा को कहा कि विक्टोरिया यूनीवर्सिटी आस्ट्रेलिया से मेल आई है और आपके बेटे को जल्द ही आस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा। लेकिन आज तक उसके बेटे का किसी भी तरह का कोई भी वीजा नहीं आया है।

जांच पड़ताल में पाया गया कि नवदीप कुमार ने अर्चना शर्मा के बेटे को विदेश आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 2.50 हजार रुपए की ठगी मारी है और नवदीप कुमार के पास ट्रैवल एजैंटी संबंधी कोई भी राजिस्ट्र लाइसैंस नहीं है। जिसके आधार पर ड्रीम सक्सैस इमीग्रेशन कंस्लटैंट के ठग एजैंट नवदीप कुमार (राजू) के खिलाफ थाना नई बारादरी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *