डेली संवाद, जालंधर/लोहिया। Jalandhar News: विदेश में काम कर रहे पंजाबियों की गोली मारकर हत्या करने का सिलसिला जारी है। नया मामला जालंधर जिले के लोहिया कस्बे का है। लोहिया के युवक की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जोगा सिंह डोल प्रधान रोटरी क्लब लोहियां ने बताया कि उनके भजीते रणजीत सिंह उर्फ राणा की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक राणा के चाचा जोगा सिंह डोल ने बताया कि उस के भतीजे रणजीत राणा पुत्र रेशम सिंह उम्र 33 वर्ष जो आज सुबह अपने शहर सैनब्लो से पास के कस्बे चाओ में एक दुकान पर काम करने के लिए पहुंचा तो अचानक पीछे से आए दो लोगों ने गोली चला दी।
राणा की पीठ में लगी गोली
गोली रणजीत राणा की पीठ में लगी और सीने से पार कर गई, जिससे रणजीत राणा गंभीर रूप से घायल हालत में वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हत्यारों ने मौके से कोई लूटपाट नहीं की, जिस से लग रहा है कि उनका इरादा रणजीत राणा को मारने का ही था। केवल यही था, रणजीत राणा को मारने था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
मृतक रणजीत राणा लम्बे समय से मनीला में रह रहा था, जो दीवाली से पहले कुछ दिनों के लिए लोहियां आया था और दीवाली के बाद लोहियां से मनीला गया था। और दो महीने बाद फरवरी 2024 में, उनकी शादी होने वाली थी। जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी थी। इस दुख की घड़ी में जोगा सिंह उनके पिता अर्जुन सिंह और बड़े भाई बलवंत सिंह को मौत से बड़ा धक्का लगा है।