Fraud Travel Agent: कनाडा भेजने के नाम पर 14.85 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, यमुनानगर। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठग लिए जाते है। ताजा मामला हरियाणा के यमुनानगर से सामने आ रहा है। खबर है कि फ्रॉड ट्रेवल एजेंट ने एक व्यक्ति से 14 लाख 85 हजार रुपए की ठगी कर ली है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि आरोपी जगाधरी रूप नगर में गो अबोड इजी कंसल्टेंसी के नाम से ऑफिस चलाते है। बताया जा रहा है कि दुकानदार द्वारा आरोपी से पैसे मांगने पर उसे झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। पीड़ित का नाम रणजीत सिंह बताया जा रहा है जोकि विहार कॉलोनी बिलासपुर का रहने वाला है।

पीड़ित ने कल्याण नगर जगाधरी निवासी सूरज प्रकाश और उसकी पत्नी रीतू पर केस दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसको कहा कि वह उसका कनाडा का वर्क वीजा लगवा देगा जिसके लिए उसने 22 लाख रुपए की मांग की और 3 लाख रुपए एडवांस मांगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जिसके बाद पीड़ित उसकी बातों में आ गया और उसने आरोपी को अपने दस्तावेज और 3 लाख रुपए दे दिए और उसके बाद फिर धीरे धीरे उससे किसी बहाने से पैसे मांगने लगा। पीड़ित ने आरोपी को कुल 14 लाख 85 हजार रुपए दे दिए। काफी समय के बाद इतने पैसे देने के बावजूद भी जब पीड़ित का वीजा नहीं लगा तो वह अपने पैसे वापिस मांगने लगा।

जिसके बाद आरोपी ने उसको सिर्फ 50 हजार रुपए ही वापिस किए और कहना लगा कि बाकि के पैसे वह बाद में दे देगा और जब दोबारा उससे पैसे मांगे तो आरोपी ने पीड़ित को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *