Jalandhar News: जालंधर के MTP बलविंदर सिंह गए लंबी छुट्टी पर, विजय कुमार के पास अब पूरे शहर का चार्ज, पढ़ें कौन होगा निगम कमिश्नर?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम बिना कमिश्नर के है। सरकार ने अभी तक किसी भी अफसर को कमिश्नर का प्रभार नहीं सौपा है। इसी बीच जालंधर के एमटीपी बलविंदर सिंह लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। अब विजय कुमार के पास एमटीपी का पूरा प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को कमिश्नर ऋषिपाल सिंह का तबादला लुधियाना के पीएयू में कर दिया। इसके बाद किसी अफसर को कमिश्नर का चार्ज नहीं सौंपा गया। सोमवार को दफ्तर खुलने के बाद निगम अफसरों में कमिश्नर के नाम को लेकर ही चर्चा होती रही।

ऋषिपाल और बलविंदर सिंह में अनबन

दूसरी तरफ नगर निगम में बिल्डिंग ब्रांच का काम बेहतरी के साथ करने के लिए दो एमटीपी लगाए गए थे। पहले एमटीपी बलविंदर सिंह जबकि दूसरे एमटीपी विजय कुमार के बीच शहर को बांटा गया था। सूत्र बता रहे हैं कि कमिश्नर रहे ऋषिपाल सिंह के साथ एमटीपी बलविंदर सिंह की कहासुनी हो गई थी, जिससे एमटीपी बलविंदर सिंह लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसे देखते हुए अब शहर में एमटीपी का सारा कामकाज विजय कुमार के पास आ गया। अब विजय कुमार ही एमटीपी का सारा काम करेंगे। उधर, आज सुबह से नगर निगम दफ्तर में नए कमिश्नर के नाम पर चर्चा होती रही। कमिश्नर के नाम के रूप में अभिजीत कपलीश, अनुपम कलेर, राजीव वर्मा और सुभाष गर्ग के नाम पर चर्चा रही है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *