Jalandhar News: जालंधर में NRI व्यक्ति का मर्डर, दो साल बाद आया था पंजाब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। आए दिन लूट, फायरिंग, खून आदि की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक NRI व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।

Jalandhar News: जालंधर में NRI व्यक्ति का मर्डर, दो साल बाद आया था पंजाब

वहीं मृतक एनआरआई की पहचान चरणजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पठानकोट बाईपास के पास स्थित रिहायश इलाके में कुछ युवकों ने एनआरआई को बीडीए फ्लैट्स के चौथी मंजिल से धक्का मार दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि एनआरआई 2 साल बाद यूके से भारत आया था। मिली जानकारी के मुताबिक NRI की फ्लैट के तीसरे फ्लोर पर रहने वाली एक टीचर से बहस हो गई। जिसके बाद बहस ने भीषण रूप धारण कर लिया और कुछ युवकों ने चरणजीत को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बताया जा रहा है कि धक्का देने वाले आरोपी ही खुद चरणजीत को अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आरोपी शव को वहीं छोड़ फरार हो गया। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच करना शुरू कर दी है

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *