Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, पढ़ें पूरी सूची

Daily Samvad
5 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 519 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, लखनऊ (सूर्य प्रताप सिंह)। Lok Sabha Elections 2024, BJP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। भाजपा ने अपने 55 जिला प्रभारी बदल दिए हैं। बदले गए प्रभारियों में पूर्व मंत्री सुरेश राणा का नाम भी शामिल है। उन्हें शाहजहांपुर की महानगर इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भाजपा ने जिला प्रभारियों के साथ साथ 6 क्षेत्रों के प्रभार में भी बदलाव किया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा को भी नया प्रभारी मिल गया है। लखनऊ के पार्टी मुख्यालय पर आज बीजेपी के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी। 98 जिलों के क्षेत्रीय और जिला प्रभारियों के कामकाज को लेकर फीडबैक लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नई सूची का ऐलान किया।

हालांकि, इस बदलाव का आधार नए चेहरों को मौका देना और पार्टी के कामकाज में तेजी लाने को बताया जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। दरअसल, सितंबर 2023 में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली बार लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है।

इन क्षेत्रों के प्रभारी भी बदले

बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी के जो अभियान चल रहे हैं, उसमें भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। 5 प्रदेश महामंत्री और एक प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया।

अवध क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश महामंत्री संजय राय को बनाया गया। ब्रज क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को बनाया गया। काशी क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को बनाया गया। कानपुर क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को बनाया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जबकि प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बूथ की संरचना को मज़बूत करने के लिए बैठक की गई है। अभी तक लोकसभा प्रवास में 14 सीट थी। अब सभी लोकसभा संचालन समिति बना कर अभियान चलाएंगे।

वहीं, 7 मोर्चों में से सिर्फ एक मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी को बदला गया है। अब प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान को ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। पहले दया शंकर सिंह प्रभारी थे। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी नहीं बदले गये हैं।

बदले गए जिला प्रभारियों की सूची

क्षेत्रप्रभारी
रामपुरराजा वर्मा
इटावाकमलावती सिंह
चित्रकूटअनिल यादव
बांदारामकिशोर साहू
महोबासंजीव
फर्रुखाबादशिव महेश दुबे
हमीरपुरदेवेश कोरी
ललितपुरसुरेश अवस्थी
झांसी ग्रामीणसतविलास शिवहरे
जालौनअशोक जाखरी
फतेहपुररंजना उपाध्याय
कानपुर दक्षिण /उत्तरपंकज सिंह
कानपुर ग्रामीणराधेश्याम पांडेय
मैनपुरीअनिल चौधरी
हाथरसडी पी भारती
अलीगढ़ महानगरश्रीचंद्र शर्मा एमएलसी
एटाहर्षवर्धन शर्मा
नोएडा महानगरकांता कर्दम
अलीगढ़ जिलामानवेंद्र सिंह लोधी
मथुरा महानगर /जिलाअशोक कटारिया
फिरोजाबाद महानगर /जिलाब्रज बहादुर
आगरा जिलाअमित वाल्मीकि
आगरा महानगरधर्मेंद्र सिंह
बुलंदशहरबसंत त्यागी
कानपुर देहातअशोक राजपूत
औरैयाआनंद सिंह
कन्नौजइंद्रपाल पटेल
बदायूंदिनेश कुमार शर्मा
पीलीभीतगुलशन आनंद
शाहजहांपुर महानगर जिलासुरेश राणा
आंवलादोदराम कुशवाहा
बरेली जिलादेवेंद्र चौधरी
बरेली महानगरमोहित बेनीवाल
कासगंजपूनम बजाज
संभलहेमंत राजपूत
बागपतचंद्र मोहन
गौतमबुद्धनगरप्रमोद गुप्ता
हापुड़सत्यपाल सैनी
गाजियाबाद महानगर /जिलामानवेंद्र सिंह एमएलसी
मेरठ जिलामयंक गोयल
मेरठ महानगरविजय शिवहरे
मुजफ्फरनगरसूर्यप्रकाश पाल
सहारनपुर जिलाडी के शर्मा
सहारनपुरवाई पी सिंह
बिजनौरहरिओम शर्मा
अमरोहासत्यपाल पाल
शामलीविकास अग्रवाल
मुरादाबाद जिला/ महानगरराजेश यादव

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *