⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 20 Nov 2023
डेली संवाद, नई दिल्ली। Aadhaar Card: वर्तमान में आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य हो गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप विभिन्न सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति का लाभ नहीं उठा सकते ।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के मुताबिक अगर आपके पास एक से अधिक बैंक अकाउंट है तो आप केवल एक बैंक अकाउंट को ही अपने आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं। ऐसे में आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के ‘myAadhaar’ पोर्टल पर जाकर यह जान सकते हैं कि आपका कौन सा बैंक अकाउंट आपके आधार नंबर से जुड़ा हुआ है।
कैसे करें चेक?
- सबसे पहले आप माय आधार वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
- इसके बाद आपको ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करना है।
- ओटीपी आने के बाद ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया वेबपेज खुलेगा जिसके बाद आपको ‘बैंक सीडिंग स्थिति’ शीर्षक वाले बटन पर जाना होगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपको यह पता चल जाएगा आपका कौन सा बैंक अकाउंट आधार नंबर के साथ लिंक है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








