Oppo Reno 11 series: Oppo के नए फोन को लेकर यूजर्स दिखे बेसब्र, लॉन्चिंग से पहले ही हो रही फोन की तगड़ी डिमांड, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Oppo Reno 11 series: ओप्पो अपने यूजर्स के लिए दो नए फोन लॉन्च करने जा रहा है। जी हां, हम यहां Oppo Reno 11 series की ही बात कर रहे हैं। इस सीरीज की में कंपनी Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसी के साथ दोनों ही फोन की एंट्री मार्केट में इसी महीने होने जा रही है। हालांकि, इससे पहले ही यूजर्स में ओप्पो की इस अपकमिंग सीरीज के लिए गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।

लॉन्चिंग से पहले ही दिखी फोन की तगड़ी डिमांड

दरअसल, लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी अपने यूजर्स को फोन के प्री-रिजर्वेशन का मौका दे रही थी। Oppo Reno 11 series के दोनों फोन 14 नवंबर से ही प्री-रिजर्वेशन के लिए पेश कर दिए गए हैं। इसी के साथ फोन को प्री-रिजर्व करने को लेकर नए आंकड़े सामने आए हैं।

Oppo Reno 11 series के प्री-रिजर्वेशन का आंकड़ा 2,50,000 यूनिट के पार पहुंच चुका है। जी हां, इतना ही नहीं यह आंकड़ा केवल एक हफ्ते भर का ही है। बता दें, Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro स्मार्टफोन को 23 नवंबर को लॉन्च किया जा रहा है।

24 घंटों में ही 1 लाख के पार प्री-रिजर्वेशन

रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo Reno 11 series को लेकर यूजर्स इतने बेसब्र हैं कि प्री-रिजर्वेशन के पहले दिन में ही कंपनी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पहले 24 घंटों में ही Oppo Reno 11 series की 1,00,000 यूनिट प्री-रिजर्व हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 11 series की 2,20,000 प्री-बुकिंग Oppo Mall platform से हुई है। जबकि, 30,000 रिजर्वेशन ओप्पो के ऑफिशियल स्टोर (JD.com) से हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बता दें, Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro स्मार्टफोन पहले चीन में लॉन्च किए जा रहे हैं। इसके बाद ही ग्लोबल मार्केट और भारत में फोन लॉन्चिंग की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *