Punjab News: डिपाजिट और जुडिशियल प्रोजेक्टों के निर्माण पर 150 करोड़ रुपए ख़र्च करने का लक्ष्य- हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 435 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया कि लोक निर्माण विभाग (पी. डब्ल्यू. डी) चालू वित्तीय साल के दौरान 2280 करोड़ रुपए के 206 सरकारी इमारती प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है और इनमें से 53 प्रोजैक्ट अक्तूबर 2023 तक मुकम्मल हो चुके हैं। 

इन प्रोजेक्टों का विवरण देते हुये लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इन 206 प्रोजेक्टों में न्यायपालिका, आई. के. जी. पी. टी. यू., उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान, राजस्व, खेल, परिवहन और नागरिक उड्डयन आदि समेत अलग-अलग विभागों की सरकारी इमारतों के निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि वित्तीय साल 2023- 2024 के दौरान डिपाजिट और न्यायिक कामों पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का लक्ष्य है और अब तक इन कामों पर 43.60 करोड़ रुपए ख़र्च हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

खुलासा करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय साल 2022-23 में विभिन्न विभागों की सरकारी इमारतों के निर्माण के लिए 2700 करोड़ रुपए की लागत के कुल 196 प्रोजैक्ट शुरू किए, जिनमें से 45 प्रोजैक्ट मार्च 2023 तक मुकम्मल किए गए, बाकी रहते प्रोजैक्ट प्रगति अधीन हैं। उन्होंने कहा कि इसके इलावा विभाग की तरफ से वित्तीय साल 2022-23 में 255 प्राथमिक हैल्थ सैंटरों को आम आदमी क्लीनिकों में अपग्रेड किया गया है। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा में सुधार के दृढ़ निश्चय को साकार करने के लिए फेज़-1 के अधीन विभाग के निर्धारित 17 स्कूलों के लक्ष्य में से 15 स्कूलों का काम समाप्ति पर है, और फेज़- 3 के अधीन 25 स्कूलों का काम हाथ में लिया गया है। 

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने कहा कि विभाग की तरफ से सभी विकास कामों के वितरण के समय निष्पक्ष और पारदर्शी बोली की प्रणाली अपनाई जा रही है और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत की गई है कि सभी प्रोजेक्टों को समयबद्ध तरीके से मानक सम्बन्धी नियमों की पालना करते हुए अधिक से अधिक किफ़ायती खर्चे पर मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाए। 

राज्य को विकास और खुशहाली की उच्च राह पर लाने के बारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता को दोहराते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने कहा कि विभाग की तरफ से राज्य में मानक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अथक यत्न किए जा रहे हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *