Punjab Weather Update: पंजाब में लगातार गिर रहा तापमान, जानिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Daily Samvad
2 Min Read
FOG
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में पारा लगातार गिर रहा है। तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गयी है। अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण सुबह के समय कोहरा छा रहा है।

वहीं अगर तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं, बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सड़कों पर चलते समय सावधानी बरतने को कहा है। सर्दी के मौसम में संकेतों का पालन करने के साथ-साथ वाहन को भी अच्छी स्थिति में रखना चाहिए। इससे राज्य में दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। इस बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जहरीली हवा में सांस लेना जानलेवा हो सकता है। प्रशासन की ओर से किसानों को मनाने की कोशिशें बेअसर साबित हुई हैं, जिससे लोगों का दम घुट रहा है। बता दें कि इस बार पराली जलाने के मामले अचानक बढ़ गए हैं। इसके चलते सुबह-शाम कई इलाकों में धुआं छाया रहता है। पिछले 17 दिनों में से 14 दिनों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *