RuPay Credit Card: क्या आप जानते है क्रेडिट कार्ड को UPI के साथ जोड़ने से अधिक खर्च करने का जोखिम बढ़ सकता है

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। RuPay Credit Card: इस बात में कोई शक नहीं कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने डिजिटल पेमेंट को काफी आसान बना दिया है। यूपीआई से आप रियल टाइम में एक दूसरे के खाते में पैसे भेज पाते हैं। भारत में, यूपीआई से सितंबर 2023 में सात अरब से अधिक ट्रांजैक्शन हुआ था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसी को देखते हुए देश में क्रेडिट कार्ड से भी यूपीआई की सुविधा को शुरू किया गया है हालांकि यह सुविधा अभी सिर्फ रुपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) वाले ग्राहकों के लिए है। अगर आपके पास रुपे क्रेडिट कार्ड है तो आप किसी भी यूपीआई सपोर्टिंग ऐप में अपने क्रेडिट कार्ड को लिंक कर सीधा क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

हर सिक्के के दो पहलू की तरह ही क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के अपने कुछ फायदे और नुकसान है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

क्या है यूपीआई से लिंक करने के फायदे

यूजर्स को मिलती है बढ़ी हुई सुविधा- यूपीआई के साथ क्रेडिट कार्ड को लिंक करने से छोटे लेनदेन के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने की सुविधा बढ़ जाती है।

अगर क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक कर देते हैं तो यह यूपीआई स्वीकार करने वाले किसी भी लेनदेन के लिए लागू हो जाता है।

मिलते हैं रिवार्ड्स- यूपीआई के साथ क्रेडिट कार्ड को जोड़ने से यूजर्स सभी लेनदेन पर रिवार्ड पा सकते हैं, भले ही वो कितने भी अमाउंट का पेमेंट करें। इन रिवार्ड में आपको कैशबैक, प्वाइंट और वाउचर्स मिलते हैं।

क्रेडिट लिमिट- क्रेडिट कार्ड आम तौर पर डेबिट कार्ड की तुलना में अधिक क्रेडिट लिमिट के साथ आते हैं। इससे यूजर को अधिक महत्वपूर्ण खरीदारी कर सकते हैं।

क्या है यूपीआई से लिंक करने के नुकसान?

अधिक खर्च करने की प्रवृत्ति- क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के साथ जोड़ने से अधिक खर्च करने का जोखिम बढ़ सकता है। चूंकि यूपीआई का इस्तेमाल करना आसान है इसलिए यूजर्स कई बार अपनी लिमिट से अधिक खर्च कर देते हैं। एक क्लिक में पैसे भेजेने की आदत से यूजर्स इंपलसिव पर्चेज करते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

कर्ज के जाल में फंस सकते हैं- कई क्रेडिट कार्ड में कैशबैक या ट्रैवल पॉइंट जैसे आकर्षक रिवार्ड स्कीम होते हैं, जो यूपीआई लेनदेन के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के लालच देते हैं।

इस तरह एक यूजर अपने सीमा से अधिक खर्च कर देता है और बिल का भुगतान नहीं करने पर कर्ज के जाल में फंस जाता है क्योंकि अगर समय पर बिल का भुगतान नहीं किया जाता तो यूजर को अधिक ब्याज के साथ बिल चुकाना पड़ता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *