St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज में में ‘स्वीप’ कार्यक्रम के तहत छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऐरो साक्षी पाल, सेक्टर सुपरवाइजर राकेश भट्टी, मास्टर ट्रेनर संजीव जोशी रिसोर्स पर्सन के तौर पर पहुंचे, जिनका कॉलेज डायरेक्टर डॉ.किरपाल सिंह भुल्लर और स्टाफ ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शिविर के दौरान साक्षी पाल ने ‘माई वोट इज माई राईट’ ‘पलेज फार वोट’ पराऊड टू बी ए वोटर रैडी फार वोट’ ‘माई वोट इज माई चॉइस’ ‘वोट फार होप वोट फार चेंज’ ‘बी बराईट वोट फार राईट’ इत्यादि सलोगन लिखकर ‘वोट फार बैटर इंडिया’ का संदेश देते हुए सभी को अपनी वोट के सही इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही उन्होंने 1/1/2024 तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को वोट डालने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एक वयस्क छात्र मतदाता हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से वोट बनाने या अपने निकटतम बूथ पर बीएलओ के माध्यम से वोट पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

कॉलेज डायरेक्टर डॉ.भुल्लर ने अपने संदेश में विद्यार्थियों से कहा कि भारत एक गणतंत्र राष्ट्र है, जिसमें जनता द्वारा लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनी गई सरकार देश चलाती है। ऐसे में वोट का महत्व बहुत बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने मत के महत्व और मतदान को अपना कर्तव्य समझकर मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कालेज के समूह स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *