UFO: भारतीय आसमान में दिखा UFO, एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की उड़ानों पर रोक, एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने एलियन का किया पीछा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 447 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, इम्फाल। UFO: हम अक्सर खबरें पढ़ते हैं कि विदेश में उक्त जगह पर Unidentified Flying Object (UFO) दिखाई दिया। या य़ूएफओ की मदद से कुछ देश बड़ा प्लान तैयार कर रहे हैं। ताजी खबर है कि देश के पहाड़ी राज्य इम्फाल में Unidentified Flying Object (UFO) दिखाई दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इम्फाल एयरपोर्ट पर Unidentified Flying Object (UFO) रविवार को दिखाई दिया। इस UFO को Central Industrial Security Force (CISF) के जवानों ने देखा। UFO के दिखाई देने के बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की उड़ानों पर रोक दी गई।

इम्फाल एयरपोर्ट पर UFO दिखने के बाद भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) तत्काल प्रभाव से सक्रिय हो गया है। एयर फोर्स ने UFO को खोजने के लिए अपने दो राफेल फाइटर जेट्स (Rafale Fighter Jets) को भेजा है।

UFO देखे जाने का संदेश

भारतीय वायुसेना के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इम्फाल एयरपोर्ट से सिविलियन ऑफिसर की तरफ से UFO देखे जाने का संदेश मिला। इसके बाद तत्काल हाशीमारा एयरफोर्स बेस से एक राफेल फाइटर जेट को उस तरफ उड़ाया गया, जहां UFO दिखा था। लेकिन राफेल के राडार पर कोई अनजान विमान या यान नहीं दिखा। 

एयर फोर्स के अधिकारियों ने बताया कि न ही पायलट ने आसमान में कोई ऐसी चीज देखी। जैसे ही पहला फाइटर जेट वापस लौटा, डबल चेक करने के लिए दूसरा राफेल भेजा गया, लेकिन उस इलाके और उसके आसपास कोई भी UFO या एलियनशिप नहीं नजर आया।

एलियन के लिए सर्च अभियान

पूर्वी कमांड ने X पर लिखा कि भारतीय वायुसेना ने एयर डिफेंस रेसपॉन्स मैकेनिज्म को एक्टीवेट कर दिया है। क्योंकि इम्फाल एयरपोर्ट से विजुअल इनपुट्स आए थे। कहा गया था कि 4 बजे के करीब एक UFO एयरफील्ड से पश्चिम दिशा की ओर जाता देखा गया। एयरफोर्स ने जब सर्च अभियान चलाया तो उसे वहां कुछ नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

हालांकि उसके बाद वह छोटी उड़ने वाली वस्तु दोबारा उस इलाके में देखी नहीं गई। इस दौरान इंडिगो के एक विमान को कोलकाता भेजा गया। वह कुछ देर के लिए आसमान में उड़ान भरता रहा था। इसके अलावा 25 मिनट बाद एक और फ्लाइट को गोवाहाटी डायवर्ट किया गया।

जब एयरफोर्स से कन्फर्मेशन मिला, तब बाकी उड़ानों के देरी से रवाना किया गया। इसमें कई फ्लाइट्स तीन घंटे लेट हुई हैं। इस घटना के बारे में तत्काल वायुसेना को बताया गया था। उसका पूर्वी कमांड शिलॉन्ग में है। मणिपुर की सीमा नागालैंड, मिजोरम और असम से लगती है। इसके अलावा उसकी सीमा पूर्व की तरफ म्यांमार से जुड़ती है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *