Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने बनाया मक्खियों वाला पैंट-कोट, लोगों द्वारा जमकर किया जा रहा ट्रोल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, मुंबई। Urfi Javed Video: अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) को आज के समय में कौन नहीं जानता है। उर्फी जावेद का नाम देशभर में मशहूर हो चुका है। लोग इस नाम को बड़ी अच्छी तरह से जानते है और क्यों जानते है इसका भी सबको पता है।

अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली उर्फी का हर बार एक नया लुक निकल के सामने आता है। उर्फी जावेद कई बार टॉपलेस होकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है और कई बार अपने बदन को कुछ इस तरह से छुपाती है कि लोग इसको देखकर हैरान हो जाते है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सोशल मीडिया पर आए दिन उर्फी जावेद की फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती है। वह हर कुछ अगल तरीके से ड्रेस बनाती है जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा ही नहीं होता है, जिस कारण वह हमेशा चर्चा में बनी रहती है। नए नए एक्सपेरिमेंट कर कपड़े पहनना उर्फी को कुछ ज्यादा ही पसंद है।

वहीं कुछ फैंस उसकी इस क्रिएटिविटी को देखकर तारीफ भी करते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो उसको जमकर ट्रोल करते है लेकिन उर्फी इन सबकी परवाह किए बिना जो मन में आए वह करती है। इस बार उर्फी जावेद ने फिर सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस वीडियो के शुरुआत में ही एक हाथ दिखाई दे रहा है, जिसपर मक्खी बैठी नजर आती है। फिर उर्फी जावेद अतरंगी आउटफिट पहने वीडियो में दिखाई देती हैं। उर्फी ने बिना शर्ट या टॉप के सफेद रंग का कोट पहन लिया है, जिसपर मक्खी के शेप के बहुत सारे कपड़े के टुकड़े काटकर चिपकाए गए हैं।

उर्फी जावेद ने नए लुक में सिर्फ कोट-पैंट पर मक्खी की शेप के क्लोथ कटिंग नहीं लगाए. बल्कि अतरंगी कोट से एक बार फिर हदों को क्रॉस कर डाला। उर्फी जावेद ने मक्खियों वाले कोट-पैंट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ कैप्शन भी लिखा है। उर्फी ने लिखा- ‘अच्छा हुआ ससुराल सिमर का वाली सिमर के टाइम मैं नहीं थी, बच गई सिमर…’।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *