PM KISAN 15th Installment: नहीं मिली 15वीं किस्त? जानिए क्या है इसका कारण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM KISAN 15th Installment: कुछ दिन पहले 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM KISAN YOJANA) की 15वीं किस्त जारी की थी। पीएम ने 18000 करोड़ से अधिक की राशि 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हालांकि अगर आप पात्र किसान हैं और अभी तक आपके अकाउंट में पैसा नहीं आया तो घबराइए नहीं हम आपको बताते हैं कि अब आप क्या कर सकते हैं और आपको किन वजहों से पैसा नहीं मिला होगा।

यहां करें शिकायत

अगर आप पात्र किसान है और पीएम किसान योजना के पैसे आपके खाते में नहीं आए हैं तो आप पीएम किसान के हेल्पडेस्क के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। आप 011-24300606 और 155261 या टोलफ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in और pmkisan-funds@gov.in पर ईमेल करके भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

शिकायत करने से पहले लाभार्थी सूची में नाम जरूर देखें

अगर आप शिकायत करने की सोच रहे हैं तो उससे पहले आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं यह जरूर चेक कर लें। इसे चेक करने के लिए आप

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर ‘किसान कॉर्नर’ में ‘लाभार्थी स्थिति’ पर जाएं
  • फिर अपनी डिटेल जैसे राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत चुनें
  • इसके बाद पंजीकृत आधार या बैंक खाता संख्या दर्ज करें
  • और फिर किस्त की स्थिति देखने के लिए ‘डेटा प्राप्त करें’ पर क्लिक करें

किस्त ना मिलने के ये हो सकते है कारण

अगर आपने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाया है तो आपको 15वीं किस्त नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि पीएम-किसान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना होगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *