Punjab News: पेडा द्वारा पंजाब में 10 सी. बी. जी. प्लांट स्थापित करने के लिए गेल (इंडिया) के साथ समझौता

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 516 शब्द|📅 21 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता अनुसार फसलों के अवशेष के सुयोग्य प्रयोग और पराली जलाने से रोकने की दिशा की तरफ कदम उठाते हुए पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व अधीन गेल (इंडिया) लिमटिड के साथ समझौता सहीबद्ध किया, जिससे गेल की तरफ से राज्य में 10 कम्परैसड बायोगैस (सी. बी. जी.) प्रोजैक्ट और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के अन्य प्रोजेक्टों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

इस समझौते पर पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी. ई. ओ.) डा. अमरपाल सिंह और गेल (इंडिया) के कार्यकारी डायरैक्टर (बिज़नस डिवैल्पमैंट और ई एंड पी) आर. के. सिंघल ने नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के सचिव डा. रवि भगत की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 सी. बी. जी. प्रोजैक्टों की स्थापना के लिए समझौता सहीबद्ध करने पर गेल ( इंडिया) लिमटिड और पेडा को बधाई दी। उन्होंने पेडा को गेल (इंडिया) को पूरा सहयोग देने के लिए भी कहा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समझौता राज्य को सालाना 5 लाख टन पराली का निपटारा करने और इससे साफ़- स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने में मदद करेगा। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ फसलों के अवशेष पर आधारित सी. बी. जी. प्लांटों की अथाह संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की व्यापार अनुकूल नीतियाँ बहु-राष्ट्रीय कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए उत्साहित कर रही हैं।

सचिव एन. आर. ई. एस. डा. रवि भगत ने बताया कि इन 10 प्रोजेक्टों की स्थापना से लगभग 1.25 लाख एकड़ क्षेत्रफल में पराली जलाने से बचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन प्लांटों को पराली की सप्लाई के लिए गाँव स्तर पर उद्यमी भी पैदा होंगे, जिससे आगे 500 से अधिक व्यक्तियों के लिए रोज़गार भी पैदा होगा। सी. ई. ओ डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इन प्रोजेक्टों से पैदा होने वाले सी. बी. जी. से 250 से अधिक व्यक्तियों को प्रत्यक्ष तौर पर और 600 के करीब लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

यह प्रोजैक्ट लगभग 1.25 लाख एकड़ क्षेत्रफल में पराली को जलाने से भी रोकने में मदद करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि पेडा द्वारा गेल (इंडिया) को प्रोजेक्टों के लिए ज़मीन और ज़रूरी मंजूरियां हासिल करने में सहयोग करेगा। गेल इंडिया के कार्यकारी डायरैक्टर आर. के. सिंघल ने कहा कि वह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में प्रोजैक्ट विकसित करेंगे।

गेल (इंडिया) लिमटिड की तरफ से शुरुआती तौर पर लगभग 600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 10 कम्परैस्सड बायोगैस (सीबीजी) प्रोजैक्ट स्थापित करेगी जो सालाना 35000 टन बायोगैस (सी. बी. जी.) और लगभग 8700 टन जैविक खाद का उत्पादन करेगी। यह प्रोजैक्ट इन प्लांटों को पराली की सप्लाई के लिए गाँव स्तर पर लगभग 100 उद्यमी पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के और प्रोजैक्ट स्थापित करने की संभावना तलाशी जाएगी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *