⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 143 शब्द|📅 21 Nov 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Ram Rahim: डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सिरसा को 21 दिन की पैरोल दी गई है। पैरोल के दौरान डेरा सिरसा प्रमुख उत्तर प्रदेश के बरवाना आश्रम में रहेंगे।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डेरा सिरसा प्रमुख को 30 महीने में 8वीं बार पैरोल दी गई है, जबकि साल 2023 में तीसरी बार पैरोल दी गई है। इससे पहले डेरा प्रमुख को 30 जुलाई, 2023 को और उससे पहले जनवरी, 2023 में 40 दिनों के लिए पैरोल दी गई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








