Weather Update: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान

Daily Samvad
2 Min Read
FOG
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 21 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड ने कहर बरपाया है। दिल्ली में भी तापमान धीरे-धीरे गिरना शुरू हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। सुबह-शाम काफी ठंड रहेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पहाड़ी इलाकों शिमला और देहरादून समेत कई शहरों में दिल्ली से भी ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 19 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री था। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाया रहा। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

पंजाब में तापमान में अचानक गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। हालांकि आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता की बात करें तो सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान एक से तीन डिग्री तक गिर गया है। सबसे ज्यादा गिरावट शिमला के मशोबरा में 3.1 डिग्री, चंबा के डलहौजी में 2.9 डिग्री, ऊना में 2.6 डिग्री दर्ज की गई। रात में मंडी, सोलन और ऊना शिमला से भी ठंडे रहे। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *