डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धन्नोवाली फाटक के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया गया है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशनियों का सामना कना पड़ रहा है। यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए शहर में प्रवेश और निकास के लिए यातायात परिवर्तन किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने आम जनता से अपील की है कि वे जालंधर शहर में आने और जाने के लिए जारी किए गए डायवर्जन प्वाइंट का पालन करें ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। जालंधर से आगे गंतव्य पर जाने वाले यात्रियों को पुलिस ने ट्रैफिक जारी कर उसके हिसाब से सफर करने का सुझाव दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’