डेली संवाद, मोगा। NIA Raid: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के मोगा से समाने आ रही है खबर हैं कि nia की टीम ने मोगा में छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार सुबह पंजाब के मोगा जिले में छापेमारी जारी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मोगा के गांव झंडेवाला के लाभ सिंह नामक शख्स के घर मोगा पुलिस और NIA द्वारा दबिश की गई है। यह छापेमारी खालिस्तानियों के संबंध की गई है। बताया जा रहा है कि लाभ सिंह का खालिस्तानियों के साथ संपर्क सामने आया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
जिसके बाद यह छापेमारी की गई। इसके बाद अब लाभ सिंह से किसी फंडिंग को लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी मिली है कि NIA द्वारा परिवार समेत लाभ सिंह के मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है। अब इस मामले में NIA द्वारा और भी खुलासे किए जा सकते है।