डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: किसान संगठनों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गन्ने के रेट बढ़ाने और पराली जलाने के केसों को रद्द करवाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
किसानों ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धरना लगाया हुआ है, जिसमें सभी किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसी को लेकर अब सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। भगवंत मान ने किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने को लेकर सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
सीएम मान ने कहा कि ” मेरी किसान यूनियनों से विनती है कि हर बात पर सड़कें रोक कर आम लोगों को अपने खिलाफ न करो… सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का दफ्तर और मेरा दफ्तर व घर है… न की सड़कें… अगर सही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं कि जब आपको धरने के लिए लोग नहीं मिलेंगे… लोगों की भावनाएं समझो।”।
ਮੇਰੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਹਰ ਗੱਲ ਤੇ ਸੜਕਾਂ ਰੋਕ ਕੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਿਰੁੱਧ ਨਾ ਕਰੋ..ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ, ਸੈਕਟਰੀਏਟ, ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਦਫ਼ਤਰ ਅਤੇ ਮੇਰਾ ਦਫ਼ਤਰ ਤੇ ਘਰ ਹੈ .. ਨਾ ਕੇ ਸੜਕਾਂ..ਜੇ ਇਹੀ ਰਵੱਈਆ ਰਿਹਾ ਤਾਂ ਉਹ ਦਿਨ ਦੂਰ ਨਹੀਂ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਧਰਨੇ ਵਾਸਤੇ ਬੰਦੇ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 22, 2023