Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकवादी माड्यूल के तीन मैंबर 8 पिस्तौलों सहित काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 22 Nov 2023

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब में संगठित अपराधों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने आई. एस. आई.-नियंत्रित पाक- आधारित आतंकवादी माड्यूल से सम्बन्धित 3 गुर्गों को गिरफ़्तार करके, राज्य में सुनियोजित हत्या (टारगेट कीलिंग) करने की वारदातों को टालने में सफलता हासिल की है।

यह जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राजभुपिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा निवासी गाँव दिक्ख, बठिंडा; रमन कुमार निवासी गाँव गुरूहरसहाए, फाज़िल्का और जगजीत सिंह निवासी ढिल्लवा कलाँ, कोटकपूरा के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्ज़े में से 8 पिस्तौल-तीन .30 बोर के पिस्तौल और पाँच .32 बोर के पिस्तौल-समेत 9 मैगज़ीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके इलावा एक चोरी की आल्टो कार को भी ज़ब्त किया गया है, जिस में उक्त सफ़र कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस बठिंडा की पुलिस टीमों ने बठिंडा के गाँव गोबिन्दपुरा में पुल नज़दीक विशेष नाका लगाया और तीनों मुलजिमों को काबू किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट के अंतर्गत संगरूर जेल में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस सम्बन्धी और विवरण सांझा करते हुए ए. आई. जी. काउंटर इंटेलिजेंस अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पकड़े गए मुलजिमों ने मध्य प्रदेश से हथियार लाए थे जिससे राज्य में टारगेट कीलिंग को अंजाम देकर समाज में दहशत पैदा की जा सके। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अगली-पिछली कड़ियों का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है और अन्य हथियारों की बरामदगी की उम्मीद है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *