Weather Update: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, 24 से 27 नवंबर तक इन इलाकों में होगी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से टकरा सकता है। यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 24-25 नवंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में मौसम बदल सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 23 नवंबर के बाद उत्तर भारत में बादल छाए रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी या गिरावट देखी जा सकती है। वहीं 24 नवंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फबारी संभव है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पहाड़ों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों में 24 से 27 नवंबर तक बादलों की आवाजाही रहेगी। आज के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक ,केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

ओडिशा के दक्षिणी तट, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। 23 नवंबर को पश्चिमी हिमालय पर्वतमाला के ऊपरी हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। आने वाले सप्ताहांत में गुजरात राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होगी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *