Illegal Mining In Punjab: पंजाब में अवैध माइनिंग रोकने गए अधिकारी पर हमला, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 23 Nov 2023

डेली संवाद, बटाला। Illegal Mining In Punjab: पंजाब में अवैध माइनिंग (Illegal Mining) के मामले बढ़ते जा रहे है। सरकार द्वारा इसको रोकने के लिए चलाई जा रही मुहीम के बाद भी यह रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के बटाला से सामने आ रहा है।

खबर है कि बटाला में अवैध माइनिंग को रोकने गए अधिकारीयों पर हमला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बटाला में अवैध माइनिंग को अंजाम दे रहे कुछ लोगों द्वारा उन्हें रोकने गए अधिकारी को बुरी तरह से घायल किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसके बाद अधिकारी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई है। वहीं मृतक की पहचान दर्शन सिंह (53) पुत्र बावा सिंह निवासी नाथपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी को जानकारी मिली थी कि नहर के पास अवैध माइनिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जिसके चलते अधिकारी दर्शन सिंह द्वारा कार्रवाई की। अधिकारी द्वारा मौके पर ही ड्राइवर को पकड़ लिया व रेत से भरी ट्राली को जब्त कर लिया। जिसपर ड्राइवर ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर उसे फैंक दिया। बता दे कि मृतक गांव कोटला बाजा सिंह में स्थिल कसूर ब्रांच नहर पर बुर्जी नंबर 75/350 पर ड्यूटी पर हाजिर था।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *