डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: धान की कटाई का काम शुरू होते ही धान की पराली को आग लगाने वाले किसानों पर पंजाब सरकार लगातार सख्ती दिखा रही है। जिस खेत में आग लगने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिलती है तो प्रशासन के अधिकारी खुद फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
लेकिन पंजाब सरकार और अधिकारियों की सख्ती के बावजूद भी किसान पराली जलाने से नहीं रुक रहे हैं। इसी तरह वैरो थाना क्षेत्र के गांव पक्का काले में एक मामला सामने आया है। जिसमें किसान द्वारा पराली को लगाई गई आग के कारण बड़ा हादसा हो गया
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस आग में एक बच्ची झुलस गई है बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से 12 साल की मासूम बच्ची के हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। झुलसी किशोरी को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।