डेली संवाद, मोगा। Punjab Crime News: पंजाब में क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे है। कभी लूट, चोरी, मर्डर और दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला अब पंजाब के जिला मोगा से सामने आ रहा है।
खबर है कि मोगा में युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया है। आरोपी का नाम हरमन सिंह पुत्र अवतार सिंह बताया जा रहा है जोकि मोगा के निहाल सिंह वाला का रहने वाला बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को डरा धमकाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर खेत में ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है।