डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: एक तरफ जालंधर में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं अब एक और जिले के किसानों द्वारा सरकार को अपनी मांगे ना मानने पर प्रदर्शन करने की चुनौती दी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान जत्थेबंदियों ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे ना मानी गई तो जालंधर की तरफ अमृतसर में भी ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
किसानों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि कटरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से उनकी जमीन एक्वायर की जा रही है। उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है जिस पर अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इसी के चलते ट्रेनों का चक्का जाम किया जा रहा है।