Punjab News: बड़े हाईवे पर लगा है लंबा जाम, इस रूट का करें इस्तेमाल

Daily Samvad
2 Min Read
Traffic
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 24 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अपनी मांगों को लेकर जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर किए जा रहे धरने के चलते ट्रैफिक पुलिस ने लुधियाना से आने वाले भारी और हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया है। एडीसीपी ने लोगों से अपील की है कि वे नए रास्तों का ही इस्तेमाल करें ताकि उन्हें ट्रैफिक जाम में न फंसना पड़े।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एडीसीपी चाहल ने बताया कि अमृतसर से लुधियाना जाने वाला भारी वाहन सुभानपुर से टांडा, होशियारपुर और फिर फगवाड़ा होते हुए लुधियाना जाएगा। पठानकोट से आने वाले भारी वाहन दसूहा से होशियारपुर होते हुए लुधियाना और फिर फगवाड़ा से लुधियाना जाएंगे।

कपूरथला से लुधियाना जाने वाले भारी वाहनों को फिल्लौर से काला सांग्या, नकोदर, नूरमहल होते हुए लुधियाना जाना होगा। नकोदर से अमृतसर जाने वाले भारी वाहन नकोदर से काला सांग्या होते हुए कपूरथला से अमृतसर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं लुधियाना से अमृतसर जाने वाले भारी वाहनों को फिल्लौर से नकोदर, कपूरथला होते हुए अमृतसर की ओर मोड़ दिया गया है, जबकि लुधियाना से जालंधर आने वाले भारी वाहनों को फिल्लौर से नकोदर और फिर जालंधर आना होगा।

इसके साथ ही अमृतसर से लुधियाना तक हल्के वाहन यातायात करतारपुर से किशनगढ़, अलावलपुर, आदमपुर और फिर मेहटियाना से लुधियाना तक जाएंगे। पठानकोट से लुधियाना जाने वाले हल्के वाहन फगवाड़ा से टांडा से होशियारपुर होते हुए लुधियाना की ओर मुड़ेंगे। लुधियाना से पठानकोट और अमृतसर जाने वाले छोटे वाहन फगवाड़ा से होशियारपुर, टांडा और दसूहा होते हुए जाएंगे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *