डेली संवाद, महाराष्ट्र। Crime News: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की उस समय मौत हो गई जब उसकी पत्नी ने कथित तौर पर उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया क्योंकि वह उसे अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले जाने से नाराज थी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को वानवाडी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक निखिल खन्ना रियल एस्टेट डेवलपर था। जांच के दौरान पता चला कि शख्स की मौत 18 सितंबर को उसकी पत्नी के जन्मदिन पर हुई थी। वह इसे दुबई में मनाना चाहती थी लेकिन उसके पति ने उसकी मांग पूरी नहीं की।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
वानवारी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, इसके अलावा, 5 नवंबर को जोड़े की शादी की सालगिरह थी और वह कुछ अच्छा होने की उम्मीद कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिला इसलिए भी परेशान थी क्योंकि वह अपने रिश्तेदार के जन्मदिन के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति की ओर से कोई अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं मिली।
शुक्रवार को इन्हीं बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर बहस हुई। अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर महिला ने अपने पति की नाक पर हमला कर दिया, जिससे काफी खून बह गया और वह बेहोश हो गया। पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सामान्य अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।