डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर के तत्कालीन SP गुरबिंदर सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक SP गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मिली जानकारी के अनुसार उनपर यह कार्रवाई जनवरी 2022 में PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले भी की गई है। जिसपर कार्रवाई करते हुए sp को सस्पेंड कर दिया। बता दे कि पीएम मोदी 5 जनवरी 2022 को बठिंडा से बाय रोड फिरोजपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में किसानों ने जाम लगा दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
जिसके बाद उनका काफिला 20 मिनट तक फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर रुका रहा। जिसके बाद उनके काफिले को यू टर्न लेकर वापिस लौटना पड़ा। इस मामले में पंजाब के DGP की तरफ से इस बारे में 18 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दी गई जिसमे कहा गया था कि पीएम के दौरे के दौरान SP ने अपनी ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभाई।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें






